क्या अकेले पड़े कैप्टन अमरिंदर सिंह ? बैठक में सिर्फ 28 विधायक पहुंचे, आलाकमान ने जाने से रोका था

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज हो चुका है। शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है। ऐसे में इस बैठक से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2 बजे विधायकों की बैठक बुलाई थी। शुरुआती घंटे में एक भी विधायक नहीं पहुंचा लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया 28 से 30 विधायक अमरिंदर की बैठक में पहुंच गए । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आलाकमान ने विधायकों को कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक में शामिल होने से रोक दिया है।  

इसे भी पढ़ें: विधायक दल की बैठक को लेकर कैप्टन ने आलाकमान से जताई नाराजगी, कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी 

राज्यपाल से मांगा वक्त 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्यपाल के साथ मुलाकात में पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश कर सकते हैं। 

सिद्धू को मिला विधायकों का साथ

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का चल रहा विवाद आज पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। आलाकमान ने कैप्टन से इस्तीफा मांगा है और शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में नया नेता चुना जा सकता है। कांग्रेस नेता अजय माकन चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं आलाकमान ने विधायकों को कैप्टन की बैठक में नहीं शामिल होने को कहा है। जिसके बाद कैप्टन अकेले पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विधायक उनके समर्थन में पहुंचने लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन से मांगा इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नया नेता 

पार्टी छोड़ सकते हैं कैप्टन

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद कैप्टन पार्टी छोड़ सकते हैं। विधायक दल की बैठक को लेकर कैप्टन ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से फोन पर बात की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़ने की भी धमकी दी है। वहीं मौजूदा हालात को लेकर कैप्टन ने मनीष तिवारी और कमलनाथ से भी बात की है। 

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील