कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन से मांगा इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नया नेता

captain amrinder singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे ने इस्तीफे की बात का खंडन कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 विधायकों ने आलाकमान को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान इस कदर बढ़ गया कि आलकमान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में नया नेता चुनने का आदेश दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: आप विधायक के नवजोत सिद्धू को ‘पंजाब की सियासत का राखी सावंत’ कहने पर विवाद 

कैप्टन खेमे ने किया खंडन

कैप्टन अमरिंदर सिंह के खेमे ने इस्तीफे की बात का खंडन कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 विधायकों ने आलाकमान को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई। वहीं जानकारी मिल रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को मुख्यमंत्री के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा सकता है।

क्या पंजाब को नहीं मिला कांग्रेसी मुख्यमंत्री ?

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि अभी तक कांग्रेसियों को कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं मिला है। उन्होंने ट्वीट किया कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब ने कांग्रेस को 80 विधायक दिए लेकिन कांग्रेसियों को अभी तक कांग्रेस मुख्यमंत्री चुनने का मौका नहीं मिला। साढ़े चार साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेसी मुख्यमंत्री चुनने का मौका मिला है। इतने साल में कैप्टन ने पंजाब और पंजाबियों के दर्द को नहीं समझा है। 

उन्होंने कहा कि 80 में से 79 विधायकों को सम्मान पाने और जश्न मनाने का मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी की मार के बीच पंजाब कैबिनेट ने मंत्री के दामाद को सरकारी नौकरी की नियुक्त के प्रस्ताव को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पद की रेस में किस-किसका नाम ?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायक दल की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही पद से इस्तीफा दे सकते हैं और फिर नया नेता चुना जा सकता है। मुख्यमंत्री पद की रेस में पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अंबिका सोनी का नाम बना हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़