UPI क्षेत्र में और ज्यादा नयी कंपनियों के उतरने की संभावना नहीं: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली में अब और ज्यादा नई कंपनियों के उतरने की संभावना नहीं है क्योंकि कुछ कंपनियों के साथ ही समग्र रूप ले चुका है। द डिजिटल फिफ्थ की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई भुगतान में अधिक नवोन्मेषी प्रयोगों के चलते यह क्षेत्र नए स्तर पर पहुंचेगा और यह देश का भुगतान गेटवे का विकल्प बना रहेगा। 

रिपोर्ट कहती है कि यूपीआई की वजह से भुगतान क्षेत्र में नवप्रवर्तन आया है। इसके परिणामस्वरूप बड़े खिलाड़ियों ने पूरे बाजार को नियंत्रण में ले लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बटुवा (वॉलेट) बाजार घट रहा है और यूपीआई बाजार कुछ बड़ी कंपनियों के बीच रह गया है। इस वजह से इसें ज्यादा नए खिलाड़ी नहीं उतर रहे हैं। रिपोर्ट में फिनटेक क्षेत्र में प्रभाव छोड़ने वाले 30 लोगों की सूची भी दी गई है। इसमें नीति आयोग के सलाहकार अन्ना रॉय और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीति चुघ तथा क्रेडिटमंत्री की सह संस्थापक गौरी मुखर्जी का नाम शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट