अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का नहीं आया कोई नया मामला, कुल संक्रमितों की संख्या 4,912 है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 4,912 है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में आठ और लोग इस बीमारी से उबर गए हैं, जिससे इस द्वीपसमूह में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,789 हो गई। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 61 मरीजों का इलाज चल रहा, जबकि अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Breaking News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को उपराज्यपाल ने हटाया

Devendra Fadnavis ने एमवीए शासन के ‘घोटालों’ की सूची उजागर करने का वादा किया

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police