आतंकी से सहानुभूति रखने वाले सरकारी कर्मी को बर्खास्त करने का कोई नया नियम नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार ने ऐसा कोई नया नियम अधिसूचित नहीं किया है जिसके तहत उस सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त किया जा सके जो स्वयं या उसके परिवार के सदस्य आतंकवाद के आरोपी लोगों के प्रति ‘‘सहानुभूति’’ रखते हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने हालांकि यह बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पासपोर्ट हासिल करने के संबंध में आवश्यक सतर्कता मंजूरी संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

जब करियर के शुरुआती दिनों में शादीशुदा को-स्टार को दिल दे बैठी थीं Surveen Chawla, जानिए क्यों अधूरी रह गई Love Story

SBI SCO Recruitment 2026: लॉ मैनेजर के 49 पदों पर निकली भर्ती, अभी Apply Online करें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता

Kolkata Building Collapse: तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशंका, 18 घायल