दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ मनदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा आरएएफ समेत अन्य बलों की 52 कंपनियां तैनात की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए बल सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों पर करीबी नजर रख रहा है।उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी