'कोई नहीं मानता कि केजरीवाल चोर है', AAP प्रमुख बोले- मैं टूटा नहीं क्योंकि हरियाणे का छोरा हूं

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। केजरीवाल ने आज मंडी-डबवाली में विशाल रोड शो किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हरियाणा की जनता की उम्मीद का नाम आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ़ दो राज्य हैं, दिल्ली और पंजाब जहां फ्री बिजली मिलती है। सबसे महँगी बिजली हरियाणा समेत सभी उन राज्यों में मिलती है जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं। फ्री बिजली देने वाला चोर है या फिर महँगी बिजली देने वाला चोर है?

इसे भी पढ़ें: Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब कैबिनेट में पहले फेरबदल, फिर CM भगवंत मान ने अपने OSD को हटाया

केजरीवाल ने कहा कि ये मुझे तोड़ना चाहते थे, ये कहते थे कि बीजेपी में आ जाओ, एनडीए में आ जाओ, लेकिन मैं टूटा नहीं क्योंकि मैं हरियाणे का छोरा हूं। आप सबको तोड़ सकते हैं हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा बदलाव मांग रहा है। आप के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने हिसाब लगा लिया है कि आप कितनी सीटें जीतने वाली है और मुझे पता है कि आप के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी ने आपको क्या दिया? उन्होंने केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई दी है...इस बार पूरा हरियाणा परिवर्तन मांग रहा है।

प्रमुख खबरें

120 साल पुरानी योजना को Omar Abdullah ने किया बहाल, Pakistan हैरान, Indus Waters Treaty पर रोक के बीच J&K में बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up