राहुल बाबा पाकिस्तान से आपको डरना है तो डरो, PoK पर हमारा दावा कोई नहीं हिला सकता, महाराष्ट्र के पालघर में अमित शाह ने किया साफ

By अभिनय आकाश | May 13, 2024

महाराष्ट्र के पालघर में गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनें और यह मोदी की गारंटी है कि हम जल्द ही भारत को एक आर्थिक महाशक्ति में बदल देंगे। केवल मोदी सरकार ही भारत को सही मायने में सुरक्षित, सुरक्षित, विकसित और समृद्ध बना सकती है। अपने सभी सपनों को साकार करने के लिए, हमें '400 पार' सुनिश्चित करना चाहिए। इंडी अलायंस वालों का एक मात्र उद्देश्य है- उद्धव ठाकरे जी का उद्देश्य है- आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना। शरद पवार जी का उद्देश्य है- सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना। ममता जी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना। लालू जी का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। सोनिया जी उद्देश्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: शशि थरूर का दावा, सितंबर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं, चुनाव नतीजों के बाद मोदी नहीं होंगे पीएम

कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर में तिरंगा फहराया। खड़गे जी कहते हैं कि महाराष्ट्र वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना। लेकिन खड़गे जी को नहीं मालूम है कि यहां का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार रहता है। वो (कांग्रेस) कहते हैं कि Pok की बात मत करो, क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है। मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दो, Pok मत मांगो। अरे राहुल बाबा... डरना है तो आप डरो, हम नहीं डरने वाले, क्योंकि हम भाजपा वाले हैं। मोदी जी हमारे नेता हैं, Pok हमारा है और हमारा ही रहेगा।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy की US Visit को केंद्र से नहीं मिली मंजूरी, कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी बहस

CPI M नेताओं ने AN Shamseer पर टिप्पणी करने पर Vellappally Natesan को आड़े हाथ लिया

Meerut Murder Case में सौतन समेत 3 गिरफ्तार, बेटे के विवाद में की थी हत्या

Neha Pachisia मामले में MP Police ने गठित की SIT, जमीन सौदे की होगी जांच