Rajnath Singh ने सीएए को लेकर कहा- किसी की नागरिकता नहीं जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लागू होने से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी, भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर इस मुद्दे को लेकर ‘‘भ्रम पैदा करने’’ का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत के किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी - चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो, पारसी हो या यहूदी हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक और कांग्रेस इस मामले पर भ्रम पैदा कर रहे हैं।’’

तीन तलाक को समाप्त किए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की ‘‘माताएं और बहनें हमारी माताएं और बहनें’’ हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘किसी भी धर्म की हमारी माताओं और बहनों पर हर अत्याचार के खिलाफ हम उनके साथ खड़े हैं और हमने तीन तलाक को खत्म करके यह साबित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि

शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 334 अंक और Nifty 24,009 के पार खुला