Healthy Vrat Recipes: सावन के सोमवार पर ट्राई करें Arbi Ke Kabab, Fasting के लिए स्वादिष्ट और Easy Option

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 25, 2026

सावन का महीना शुरु होने में सिर्फ कुछ ही समय रह गया है। इस महीने में सभी शिव भक्त व्रत रखते और पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत के दौरान एक जैसा फलाहर खाकर लोग बोर भी हो जाते हैं। लेकिन अब आपको बोर होने की जरुरत नहीं है। अब कुछ यूनीक, क्रिस्पी और चटपटा ट्राई कर सकती है, इस बार अपने घर पर अरबी के कबाब बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको घंटों का समय नहीं देना पड़ेगा। कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इस लेख में हम आपको यह डिश बनाने की विधि बता रहे हैं।

-अरबी- 250 ग्राम (उबली हुई)

-कुट्टू या सिंघाड़े का आटा- 2-3 बड़े चम्मच

-हरी मिर्च- 1-2

-अदरक-1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

-हरा धनिया-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

-भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

-अमचूर पाउडर या नींबू का रस-1/2 छोटा चम्मच

-सेंधा नमक-स्वादानुसार

-काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

-तेल या घी-तलने के लिए

अरबी के कबाब बनाने की विधि

- सबसे पहले अरबी को प्रेशर कुकर या भगोने में डालकर उबालें। पकने के बाद अरबी का छिलका उतारें। इसके बाद हाथ में हल्का-सा तेल लगाकर इसे अच्छे से मैश करें। ध्यान रखें कि गांठ न रहे।

 - इसके बाद कबाब का मिश्रण तैयार करने के लिए मैश की हुई अरबी में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अमचूर या नींबू का रस, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें।

 - अब आप इन सभी चीजों को अच्छे से बाइंडिंग और कुरकुरेपन के लिए इसमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या अरारोट डाल दें। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 

कबाब बनाने का प्रोसेस

 यह सबसे जरुरी स्टेप है। इसके लिए हाथों पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं। इसके बाद मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल टिक्की या कबाब का आकार दें। ध्यान रहे कि इसको हल्के हाथ से प्रेस कर सकते हैं, वरना टूटने का डर रहता है।

फ्राई करने की प्रक्रिया

 जब सभी कबाब अच्छे से बना जाए, तो दूसरी ओर गैस जलाकर उस पर पैन रखें और 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालें और गर्म करें। फिर एक-एक करके कबाब को पैन में रखें और फ्लेम को स्लो कर इसे शैलो फ्राई करें।

एक तरफ से कबाब सुनहरे और कुरकुरे हो जाए, तो आराम से पलटें और क्रिस्पी होने तक दोबारा सेंकें। सभी कबाब को इसी प्रक्रिया से फ्राई करें।

सर्व करने का तरीका

इसको आप दही, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आप कम तीखा खाते हैं, तो आप लाल चटनी के साथ खा सकते हैं।

ध्यान योग्य टिप्स

- उबली हुई अरबी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही छीलें और मैश करें, वरना यह बहुत ज्यादा चिपचिपी हो सकती है।

 - कबाब को स्मूथ बनाने के लिए इसे मैशर की मदद से मोटे कद्दूकस या कांटे से भी मैश कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India-Nepal Border पर Khalistani Network का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिक समेत 5 गिरफ्तार

Bihar Band Today | NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन! भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ गिरफ्तार, आज बिहार बंद का आह्वान

कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक Abhijeet Dipke को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Maharashtra TET Paper Leak | कौन है Bijendra Gupta? महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है जाल