कोई भी व्यक्ति सत्ता में हमेशा नहीं रहता है, सबक सिखाने से जुड़ी शाह की टिप्प्णी पर ओवैसी ने का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2022

अहमदाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति हमेशा सत्ता में नहीं रहता है। ओवैसी ने शाह पर ‘‘सत्ता के नशे में चूर होने’’ का भी आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि शाह ने शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात में पहले असामाजिक तत्व हिंसा में लिप्त होते थे, लेकिन 2002 में ‘सबक सिखाने’ के बाद अपराधियों ने ऐसी गतिविधियां बंद कर दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में ‘स्थायी शांति’ कायम की।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की भविष्य की राजनीति तय करेंगे गुजरात और MCD चुनाव के परिणाम, हार हुई तो लगेगा बड़ा झटका 

उन्होंने कहा कि गोधरा बाद के दंगों में कांग्रेस के पूर्व सांसद जाफरी सहित कई मुसलमानों की हत्या कर दी गई। उल्लेखनीय है कि 2002 के गोधरा घटना बाद के बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे सभी 11 दोषी इस साल 15 अगस्त को गोधरा उप जेल से बाहर आ गये। दरअसल, गुजरात सरकार ने सजा में कटौती की अपनी नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी। ओवैसी ने कहा कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता हमेशा नहीं रहती है। हैदराबाद के सांसद ने कहा, ‘‘आप सबक सिखाने की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में मौजूद लोग भूल गये हैं कि सत्ता में कोई व्यक्ति हमेशा नहीं रहता है...कोई व्यक्ति इसमें हमेशा नहीं रहेगा, किसी न किसी दिन यह छिन जाएगी। सत्ता के नशे में चूर गृह मंत्री सबक सिखाने की बात कर रहे हैं।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आपने यह सबक सिखाया है कि पूरे देश को कैसे बदनाम किया जाए? अमित शाह, आपने किस तरह का सबक सिखाया था, जिसने दिल्ली में दंगे कराये।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप