मोदी और शाह ने येदियुरप्पा को दिया सख्त निर्देश, कहा- कर्नाटक सरकार न गिराएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक में जद (एस)-कांग्रेस सरकार को कमजोर करने की कोशिशों की आशंकाओं के बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने पार्टी की राज्य इकाई को एचडी कुमारस्वामी सरकार को "अस्थिर" करने के लिए किसी भी गतिविधि में संलग्न नहीं होने के लिए कहा है। येदियुरप्पा ने गठबंधन के सहयोगियों से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा और यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सरकार के पतन के लिए कोई प्रयास नहीं करेगी।

लोकसभा चुनावों के बाद जद (एस)-कांग्रेस सरकार अपना विस्तार करके संभावित संकट को टालने की कोशिश कर रही है। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह दिल्ली से आ रहे हैं और दिल्ली के नेताओं ने कहा है कि इस सरकार को अस्थिर करने के लिए किसी भी गतिविधि में लिप्त न हों।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका