बंगाल में कोई राजनीतिक हिंसा नहीं, यह भाजपा का हथकंडा है: ममता बनर्जी

By अंकित सिंह | Jun 17, 2021

बंगाल में भाजपा द्वारा राजनीतिक हिंसा के दावों पर ममता बनर्जी ने आज चुप्पी तोड़ी है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई राजनीतिक हिंसा नहीं है। हम राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हैं। राजनीतिक हिंसा भाजपा का हथकंडा है। उन्हें उत्तर प्रदेश देखना चाहिए जहां शव तैर रहे हैं। ट्विटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्भाग्य से, वे (केंद्र) ट्विटर को नियंत्रित नहीं कर सकते, इसलिए वे उन्हें बुलडोज़ करना चाहते हैं। इसी तरह, वे मुझे नियंत्रित नहीं कर सकते इसलिए वे मेरी सरकार को बुलडोज़ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इसे रोकना चाहिए। ममता ने दावा किया कि चक्रवात यास के बाद केंद्र सरकार द्वारा राज्य(पश्चिम बंगाल) को कोई पैसा नहीं दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान