अमित शाह को फ्री बिजली मिले तो तकलीफ नहीं, जनता को मिलने पर क्यों लगती है मिर्ची: केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

पणजी। गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा गर्माता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी उम्मीदवारों से शपथ पत्र पर साइन कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते है और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा है। इसलिए हम आज एक शपथ पत्र साइन कर रहे हैं जिसमें ये कहा गया है कि हम जीतने के बाद किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे। 

अमित शाह को क्यों लग रही मिर्ची ?

इसी बीच केजरीवाल ने अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने कहा था कि यह लोग आते हैं और फ्री-फ्री करते हैं। ऐसे में मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्हें दिल्ली वाले घर के लिए सरकार से कितने यूनिट बिजली फ्री मिलती है ? अमित शाह को बिजली फ्री मिले तो तकलीफ नहीं है और जनता को मिले तो उन्हें मिर्ची लगती है। केजरीवाल ने पूछा कि यह पैसा किसका है। जनता का पैसा है। जनता के पैसे से अमित शाह को फ्री बिजली मिलनी चाहिए लेकिन जनता के पैसे से जनता को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए। यह कैसा लॉजिक है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि गोवा के भीतर अगर ईमानदार सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि गोवा के भीतर आज दो ही विकल्प हैं- आम आदमी पार्टी और भाजपा। अगर आप आम आदमी पार्टी को वोट नहीं करोगे तो दूसरी पार्टी वाला भाजपा में ही जाएगा और हमने यह देखा है। इस बार भाजपा ने बड़ा शातिर तरीका अपनाया है। उन्होंने अपने बहुत से उम्मीदवारों को कांग्रेस में शामिल करा दिया और वह कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं ताकि उन्हें कैथोलिक वोट मिल जाए और जो भी जीतेगा वह भाजपा में शामिल हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah

गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

Delhi Police ने जंतर-मंतर से हटाए बैरिकेड्स, प्रदर्शन स्थल सूची से हटने के बाद खुली सड़कें