देश में बिजली आपूर्ति की नहीं होगी समस्या, हो रही पर्याप्त कोयले की सप्लाई: प्रह्लाद जोशी

By अंकित सिंह | Oct 13, 2021

कोयले की कमी की आशंका की वजह से बिजली संकट को लेकर कई राज्य चिंतित नजर आ रहे हैं। कई राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोयले की संकट से अवगत कराया है। इसके साथ ही पर्याप्त बिजली सप्लाई को लेकर अपनी बात कही है। इन सबके बीच केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बड़ा बयान दिया है। प्रह्लाद जोशी ने साफ तौर पर कहा कि मांग के अनुरूप कोयले की सप्लाई की जा रही है। देश में बिजली की आपूर्ति की कोई समस्या नहीं होगी। अपने बयान में प्रहलाद जोशी ने कहा कि हमें बिजली मंत्रालय की तरफ़ से 1.9 मिलियन टन कोयले की मांग की गई और बाद में 2 मिलियन टन की मांग की गई थी। आज 2 मिलियन टन कोयले की सप्लाई की स्वीकृति दे दी गई है। प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि देश में बिजली की आपूर्ति करने के लिए कोई समस्या नहीं होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कोयला आपूर्ति और बिजली उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया। विभिन्न राज्यों में कोयले की कमी के कारण ऊर्जा संकट को दूर करने के उपायों पर गौर करने तहत यह कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, बिजली सचिव आलोक कुमार और कोयला सचिव ए के जैन ने कोयला तथा बिजली की उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी दी। बैठक में कोयले का परिवहन बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, कोयला मंत्रालय से ईंधन आपूर्ति बढ़ाने को कहा गया है जबकि रेलवे से बिजलीघरों तक कोयले की ढुलाई को लेकर रैक उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

प्रमुख खबरें

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट

Jodhpur-Jaisalmer छोड़िए! राजस्थान के इस जगह पर कम खर्च में मिलेगी Night Jungle Safari