केंद्रीय बलों की तैनाती से कोई दिक्कत नहीं है: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि अगर 11 अप्रैल से शुरू हो रहे सात चरणों के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात किया जाए तो इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। निर्वाचन आयोग ने राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की सात टुकड़ियों को तैनात किया। तीन और टुकड़ियां शुक्रवार देर रात तक तैनात होंगी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को केंद्रीय बलों के आगमन की सूचना दी गई। उन्हें आने दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Meta को सरकार की दो टूक: भारत में अमेरिका का कानून नहीं चलेगा

Gen Z राष्ट्र-विरोधी नहीं, बातचीत जरूरी: Mohan Bhagwat बोले- शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत

उज्ज्वल है भारत का खेल भविष्य

CJP ने गठित की National Working Committee, जानें किसे मिला कौन सा पद