Vastu Dosh: घर में बरकत नहीं, बाथरूम की इन 4 गलतियों से हो सकती है धन की हानि, तुरंत सुधारें

By अनन्या मिश्रा | Dec 29, 2025

कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है। इसका सही कारण भी हम पता नहीं कर पाते हैं। हालांकि कई बार ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि आपके घर में वास्तु दोष होता है। ऐसे में आपको खर्चा अधिक और आमदनी कम महसूस हो सकती है। आपके घर की छोटी-छोटी गलतियां इसकी वजह बनती हैं। वहीं आप इस बात का पता नहीं लगा पाते हैं कि घर में इन दोषों का सही कारण क्या है।

इसे भी पढ़ें: Mirror Vastu Rules: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशे की सही संख्या, जानें क्या है शुभ और क्या है अशुभ

गंदा टॉयलेट पॉट

वास्तु दोषों में टॉयलेट पॉट को गंदा रखना सबसे गंभीर दोष माना जाता है। यह न सिर्फ सेहत संबंधी समस्याओं को बढ़ाता है, बल्कि घर की धन-संपत्ति पर भी बुरा असर डालता है। माना जाता है कि गंदा टॉयलेट शनि और राहु दोष को सक्रिय करता है। जिससे अचानक कर्ज या आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं गंदे टॉयलेट की दिशा अगर दक्षिण-पश्चिम होती है, तो यह घर के मुखिया के निर्णय और करियर पर भी निगेटिव असर डालता है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसलिए टॉयलेट सीट को हमेशा साफ रखना चाहिए और इसके इस्तेमाल के बाद ढक्कन बंद करें।

बाथरूम को गीला रखना

वहीं अक्सर लोग नहाने या कपड़ों को धोने के बाद बाथरूम को गीला छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत धन हानि की वजह बन सकती है। यह न सिर्फ अस्वच्छ बल्कि वास्तु दोष की भी वजह बन सकती है। बाथरूम में लगातार नमी रहने से राहु और चंद्र दोष बढ़ता है। जिससे घर में अचानक खर्च, मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावट आ सकती है। ऐसे में आप हमेशा बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद पानी को हटा दें। जिससे कि किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी दूर रहे। वहीं बाथरूम में वेंटिलेशन या प्राकृतिक रोशनी की व्यवस्था रखें। जिससे कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

गंदा बाथरूम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बाथरूम जितना ज्यादा साफ होता है, उतनी ही वहां पर सकारात्मक ऊर्जा होती है। बदबू या गंदा वाला बाथरूम निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। जिससे घर में कलह, तनाव और आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है। अगर किसी कारण से बाथरूम की दीवारों पर फफूंदी, वाशबेसिन या टाइल्स पर गंदगी जमी होती है, तो यह राहु और केतु ग्रह को सक्रिय कर देती है। इस कारण धन हानि होती है। ऐसे में रोजाना स्नान करने से पहले बाथरूम की सफाई करनी चाहिए। जिससे किसी भी तरह के दोष से बचा जा सके।

बाथरूम में खाली बाल्टी

बाथरूम में खाली बाल्टी रखना हमेशा निगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती है। माना जाता है कि बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ने से जीवन में आर्थिक हानि का कारण बन सकती है। हालांकि आपको यह गलती छोटी लग सकती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह जीवन में बड़ा प्रभाव डालती है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखने से कुबेर दोष लगता है, जिससे धन का प्रवाह गलत जगह पर होता है। ऐसे में अगर आप भी वास्तु दोष से बचना चाहती हैं, तो आपको बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं छोड़नी चाहिए।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश