केरल के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी पर रामचंद्रन कायम, बोले- माफी मांगने का सवाल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

तिरूवनंतपुरम। केरल कांग्रेस के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर शनिवार को कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और माफी मांगने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि शैलजा ‘‘कोविड रानी’’ का तमगा हासिल करने का प्रयास कर रही हैं। केपीसीसी अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि निपाह वायरस फैलने के दौरान शैलजा ने कोझिकोड में ‘अतिथि कलाकार’ के तौर पर डेरा डाला था और ‘निपाह राजकुमारी’ बनने के प्रयास में थीं। माकपा ने बयान को लिंगभेदी बताया था और उनसे बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा था। 

इसे भी पढ़ें: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी का विवाह माकपा नेता से संपन्न 

इस बीच, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दिल्ली में कहा कि केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वह शनिवार की सुबह ही दिल्ली लौटे हैं। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसफिन ने भी स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ ‘महिला विरोधी’ टिप्पणी के लिए केपीसीसी अध्यक्ष की आलोचना की। टिप्पणी के विरोध में डेमोक्रेटिक विमेन्स एसोसिएशन ने वटाकारा स्थित रामचंद्रन के घर तक मार्च निकाला और उनका पुतला फूंका।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी