क्या नितिन गडकरी बनेंगे महाराष्ट्र के CM ? दिया ये जवाब

By अनुराग गुप्ता | Nov 07, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि शिवसेना एक नया सियासी दांव खेल सकता है और वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा पर दबाव डाल सकता है। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद नितिन गडकरी ने संवाददाताओं से बातचीत की।

गडकरी ने कहा कि जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा और यह सरकार देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में भाजपा और शिवसेना की ही सरकार होगी। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में आरएसएस और मोहन भागवत का कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अफवाहों को भी यह कहते हुए खारिज किया कि मैं दिल्ली में ही रहूंगा, मुख्यमंत्री बनने का कोई सवाल ही नहीं है। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया