PM Degree Case: Arvind Kejriwal को राहत नहीं, संजय सिंह के साथ ही चलेगा मानहानि का केस

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। गुजरात उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से अलग सुनवाई की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। यह मामला आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की डिग्री की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने से संबंधित है। न्यायमूर्ति एमआर मेंगडे ने आदेश सुनाते हुए कहा आवेदन खारिज किया जाता है। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद स्थित सिटी सेशंस कोर्ट के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश मनीष प्रद्युमन पुरोहित के 15 दिसंबर, 2025 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा 23 सितंबर, 2023 को पारित आदेश को रद्द करने की मांग वाली उनकी पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया था।

प्रमुख खबरें

NSDF Fund पर बड़ा खुलासा: खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का पैसा Civil Services अफसरों पर खर्च

UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work

Premier League Title Race: मैन सिटी की जीत से Arsenal पर बढ़ा दबाव, खिताबी दौड़ हुई और भी रोमांचक

अब आपके नेतृत्व पर भरोसा नहीं, UK Health Minister Wes Streeting ने PM Starmer को दिया बड़ा झटका