महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है : जयंत पाटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2021

नयी दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह के भ्रष्टाचार के आरोपों की पृष्ठभूमि में राकांपा के राज्य प्रमुख और महा विकास आघाडी सरकार में वरिष्ठ मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर यहां तीन घंटे चली बैठक के बाद पाटिल ने कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक सामग्री वाले वाहन की घटना और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दो घटनाओं पर ध्यान है और उसके बाद उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे।

पवार ने वरिष्ठ नेताओं सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राकांपा के महाराष्ट्र प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के साथ बैठक की। शरद पवार ने कहा कि देशमुख के खिलाफ सिंह के आरोप गंभीर हैं और उनकी गहन जांच किए जाने की जरूरत है। पवार के आवास पर बैठक से पहले शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी उनसे मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी अलग से पवार से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Manoj Jarange ने तोड़ा अनशन, Maharashtra Government को दिया तीन महीने का समय

Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति

गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा