प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल को फिलहाल राहत नहीं, सुनवाई टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

रांची|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिसूचक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। समयाभाव के कारण आज इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। यह मामला बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था।

इस मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समन के खिलाफ कांग्रेस नेता ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दाखिल इस मामले को खारिज करने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा