मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 5 सालों में नहीं हुआ कोई दंगा

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनैतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी हमारी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में हमने ऑक्सीजन संकट को देखते हुए 551 से ज़्यादा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। 70 फीसदी से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज़ लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख़ 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज़ लगवा ली है।15 से 17 वर्ष के 1 करोड़ 67 लाख़ 281 युवाओं ने पहली डोज़ ले ली है। कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज़ अब तक उत्तर प्रदेश में दी जा चुकी है।  

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह पहला राज्य भी है जिसने पिछले 5 सालों में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं और ई-अभियोजन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि साल 1947 से 2017 तक देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें-7वें स्थान पर थी। 70 साल में कोई काम नहीं हुआ...लेकिन महज 5 साल में हमने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें