रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में फिर हारा यूवेंटस, नेपोली ने 2-1 से दी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

रोम। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के टीम छोड़ने के बाद यूवेंटस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। यूवेंटस की टीम को शनिवार को नेपोली के खिलाफ 1-2 की हार से लगातार दूसरी शिकस्त के साथ सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है। रोनाल्डो यूवेंटस का साथ छोड़कर एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ गए हैं। यूवेंटस ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत करते हुए 10वें मिनट में ही अल्वारो मोराटा के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। मातियो पोलिटेनो ने इसके बाद 57वें मिनट में नेपोली को बढ़त दिलाई जबकि कालिदु कोलिबेली ने निर्धारित समय खत्म होने से पांच मिनट पहले गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। 

प्रमुख खबरें

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग