12 साल बाद घर वापसी करते ही रोनाल्डो ने दागे दो गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने न्यूकासल को 4-1 से हराया

न्यूकैसल के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इसी के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से रोनाल्डे को दागे गए गोल में बढ़ोत्तरी हो गई है।
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शनिवार को न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 4-1 से जीत लिया है। 12 साल बाद लाल जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार गोल दागे। आपको बता दें कि रोनाल्डो ने मैच के फर्स्ट हाफ से ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 12 साल और 124 दिन बाद गोल दागा था।
इसे भी पढ़ें: रोनाल्डो ने तोड़ा अली देई का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी बने
न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इसी के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से रोनाल्डे को दागे गए गोल में बढ़ोत्तरी हो गई है। उन्होंने पहले 118 गोल दागे थे और न्यूकासल यूनाइटेड के खिलाफ दागे गए दो गोल को मिला लिया जाए तो उनके कुल 120 गोल हो चुके हैं।
𝗛𝗼𝗺𝗲𝗰𝗼𝗺𝗶𝗻𝗴 = 𝗰𝗼𝗺𝗽𝗹𝗲𝘁𝗲 ✔️
A worthy winner of our Player of the Match award 🤩👏#MUFC | #MUNNEW pic.twitter.com/nsK93kzwrA— Manchester United (@ManUtd) September 11, 2021
इसे भी पढ़ें: मेस्सी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं सुनील छेत्री, पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया से लेते हैं सलाह, कोहली के साथ खाया है स्ट्रीट फूड
मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो की हुई वापसी
रोनाल्डो ने पहली बार 2003 में स्पोर्टिंग लिस्बन से यूनाइटेड के लिए करार किया था जब वह 17 साल के थे। अगले छह साल में उन्होंने 292 मैचों में 118 गोल दागे और दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शुमार किए जाने लगे। उन्होंने 5 में से पहला फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार तभी जीता था। रोनाल्डो 17.7 मिलियन डॉलर की फीस और 9.4 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि पर मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े हैं।What a day 🤗
— Manchester United (@ManUtd) September 11, 2021
What a result 💪
WHAT A TEAM ❤️#MUFC | #MUNNEW
अन्य न्यूज़















