प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद मणिपुर मुद्दे पर राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि मणिपुर में हुई ‘शर्मनाक’ घटना पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान से इस मुद्दे पर सरकार का रुख साफ हो गया है। उन्होंने विपक्षी दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से जुड़ी किसी भी चीज में खामी खोजने के अपने ‘‘एकमात्र एजेंडे’’ को छोड़ने को कहा। उन्होंने 1999 के पुलवामा आतंकवादी हमले पर कथित टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना पर पाकिस्तानी रुख पर चलने वाले नेता जनता के बीच अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं जो वास्तविकता जानते हैं।’’

वहीं, नगा और कुकी समुदाय के आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पर्वतीय जिलों में रहते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा हत्याओं और मानवाधिकार उल्लंघन की चुनिंदा घटनाओं की निंदा करता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी विपक्षी दलों ने हमेशा नरेन्द्र मोदी सरकार से संबंधित किसी भी चीज में खामी खोजने के ही एजेंडे को अपनाया है।’’ अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों के एकजुटता के प्रयासों पर सिंह ने कहा कि उनके हाथ मिलाने का मतलब है कि वे कमजोर महसूस कर रहे हैं और यह पता लगाने के लिए एक साथ आ रहे हैं कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा पेश की गई चुनौतियों का सामना कैसे किया जाये।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश