वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने रविवार को दावा किया कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पैदा की जा रही है। बर्क ने यह भी कहा कि अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन वहां एक मस्जिद है। संभल से सपा सांसद बर्क ने पार्टी कार्यालय के बाहर ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ये परिस्थितियां 2024 के चुनावों के मद्देनजर पैदा की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने थॉमस कप विजेता खिलाड़ियों से कहा, यह छोटी उपलब्धि नहीं है, इसे बरकरार रखे

सपा सांसद ने आरोप लगाया, हमें (मुसलमानों को) निशाना बनाया जा रहा है। मस्जिदों पर हमला किया जा रहा है। सरकार ऐसे नहीं चलती है। सरकार को ईमानदारी से कानून का पालन करना चाहिए। हालांकि, प्रदेश में कानून की हुकूमत नहीं है, बुलडोजर की हुकूमत है।

प्रमुख खबरें

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल

EVM पर बार-बार सवाल उठाने वालों ने Ballot Paper के जरिये हुए चुनावों के एक दिन पहले आये परिणाम देखे क्या?