केन्द्र ने कहा, महाराष्ट्र में यूरिया की कोई किल्लत नहीं, मांग में नहीं कोई कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है और इस फसल पोषक तत्व की कुल उपलब्धता इस वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक अनुमानित मांग से कहीं अधिक है। एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘एक अप्रैल से 16 जुलाई तक की आवश्यकता 8.83 लाख टन की थी। इसके मुकाबले पहले के 4.02 लाख टन के बचे स्टॉक सहित 11.96 लाख टन उपलब्ध कराया गया है। उर्वरक विभाग एक बुवाई के मौसम की शुरुआत से पहले उर्वरकों की अनुमानित आवश्यकता के अनुरूप सभी राज्यों को उर्वरकों की समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका