By अभिनय आकाश | Oct 12, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से एक ऊर्जा युद्ध विराम का अचानक ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के तुरंत बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की का भी एक बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि उन्हें इस समझौते की कोई जानकारी नहीं है और वह अमेरिका से इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यानी कि जिन देशों के बीच ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है, अब तक उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं है। हालांकि जेलस्की ने यह बात जरूर कही है कि यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है। लेकिन रूस को भी इसी तरह की प्रतिबद्धता दिखानी होगी। दरअसल ट्रंप ने कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल से एक पोस्ट जारी किया था और लिखा था कि रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने का समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया उन्होंने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन नहीं करने की अपील की। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि सीज फायर कितने दिनों तक चलेगा और इसे लागू करने की शर्तें क्या होंगी। वहीं रूस की ओर से भी इस घोषणा पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं जिलस्की ने कहा कि अगर ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ इस मुद्दे पर सहमति बनाई है तो यूक्रेन को बताया जाना चाहिए कि सीज फायर कब से शुरू होगा। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है। बशर्ते रूस भी ऐसा करें। जेलेंस्की ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में रूस ने यूक्रेन के बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़े ठिकानों पर 200 से ज्यादा हमले किए।
यूक्रेन भी रूस के कई इलाकों में लगातार हमले कर रहा है। तो 9 अक्टूबर को भी यूक्रेनी सेना ने रूस पर बड़ा अटैक किया है। जहां पे उख्ता इलाका जो है वहां पर हमला हुआ है। और भी कई इलाके हैं रूस के जहां पर लगातार हमले हो रहे हैं। तो युद्ध के मैदान में लगातार बढ़त तो रूस के पास ही है। रूस यूक्रेन की सैन्य क्षमता और हथियार बनाने वाली जगहों को और जो सप्लाई नेटवर्क है उसको नुकसान पहुंचाकर उसकी जो लड़ने की जो क्षमता जो ताकत है वो कम करना चाहता है और मिसाइल और ड्रोन और दूर स्थित ठिकानों पर हमला करने में मदद करते हैं।