यूपी में सरकारी विभागों में हड़ताल पर 6 महीने तक रोक, प्रियंका बोलीं- तानाशाही पर उतारू भाजपा सरकार

By अंकित सिंह | May 28, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन सबके बीच राजनीतिक रूप से जमकर वार-पलटवार किए जा रहे है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अधीनस्थ लोक सेवाओं, प्राधिकरण और निगमों समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर 6 माह तक के लिए रोक लगा दी है। इसी बात को लेकर प्रियंका गांधी ने अब यूपी सरकार पर निशाना साधा है।प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतारू है। उप्र के कर्मचारी संगठनों की तमाम मांगें लंबित हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में बहुतों को खोया है। सरकार उनके साथ बैठकर बात करने की बजाय प्रदेश में तीसरी बार एस्मा लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने लोक हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (यूपी—एस्मा)-1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं में हड़ताल करने पर छह माह के लिए रोक सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी