पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने पर कोई बातचीत नहीं हुई: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ फिर से व्यापार शुरू करने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘पिछले साल के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार पर कोई बातचीत नहीं हुई है और न ही उनकी (पाकिस्तान) तरफ से कोई पहल की गई है।’’

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद अगस्त 2019 में इमरान खान के नेतृत्व वाली तत्कालीन पाकिस्तान सरकार ने सभी द्विपक्षीय व्यापार खत्म कर दिए थे। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को भी कम कर दिया था।

प्रमुख खबरें

प्रशांत किशोर का BJP को सीधा संदेश: सम्राट चौधरी को हटाएं, बिहार को अच्छा CM दें

संसद में आज फिर हंगामा, NEET, Ram Mandir मुद्दों पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जारी

Kashmir Migrant Workers Killing के बाद सुरक्षा बलों का दनादन एक्शन, अब क्लस्टर में रहेंगे सारे मजदूर

Kangana Ranaut का विवादित बयान- इस्लामिस्ट्स के संपर्क में आकर वामपंथी हो जाती हैं हिंदू बेटियां, इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा गया कनेक्शन