पटाखों की बिक्री, भंडारण के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं होगा: दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह इस त्योहारी मौसम में पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं करेगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी, 2022 तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस का ये आदेश सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ सूची में 13 हजार से ज्यादा छात्रों ने जगह बनाई

पुलिस उपायुक्त (लाइसेंसिंग यूनिट) गुरइकबाल सिंह सिंधु ने कहा, डीपीसीसी के आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस इस त्योहारी सीजन में पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए कोई अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, पटाखों के स्थायी लाइसेंस पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं और लाइसेंस धारकों को सलाह दी गई है कि वे एक जनवरी, 2022 तक किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री नहीं करें।

इसे भी पढ़ें: संकट के बावजूद दिल्ली में बिजली की कोई कटौती नहीं: सत्येंद्र जैन

प्रमुख खबरें

Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

Yeh Prem Mol Liya Title Track Release | 12 साल बाद लौटा राजश्री का प्रेम! आयुष्मान खुराना और शरवरी के ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड सॉन्ग रिलीज़

मनीष सिसोदिया को डेटा मिसमैच तो जयशंकर को अनमैप्ड का अलर्ट...SIR में और भी चौंकाने वाले अपडेट

2027 का उत्तर प्रदेश दंगल: समाजवाद की नई राजनीतिक रंगोली या महज अवसरवाद का मुखौटा?