वैक्सीनेशन सेंटर्स की समयसीमा तय नहीं, जरूरत पड़ने पर रात 10 बजे तक खुलेंगे, सरकार ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 10, 2022

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में तमाम राज्य सरकारें लोगों से कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने की अपील कर रही हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन सेंटर्स को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर वैक्सीनेशन सेंटर्स को रात 10 बजे तक के लिए खोला जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए भारत ने एहतियाती खुराक देना शुरू किया, स्वास्थ्य मंत्री राज्यों संग करेंगे बैठक 

कोरोना के 1,79,723 नए मामले दर्जदेश में एक दिन में कोरोना के 1,79,723 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 पर पहुंच गई है, जिनमें से अभी तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन स्वरूप के 4,033 मामले भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है जो करीब 204 दिनों में सबसे अधिक संख्या है। जबकि 146 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा