व्यापार के किसी मुद्दे पर बात ही नहीं हुई, सीजफायर पर ट्रंप के दावों को विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर किया खारिज

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

जहां दो देशों के बीच पहले से ही जंग जैसी स्थिति हो वहां एक तीसरा शख्स बिन बुलाए बराती बनकर कूद रहा है और वो भी कोई छोटा मोटा मेहमान बनकर नहीं बल्कि सीधा दूल्हा बनकर। यूक्रेन और रूस की जंग को 24 घंटे में रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर पिछले 10 दिनों में आधा दर्जन बार क्रेडिट लेने के लिए आगे आए हैं। लेकिन हर बार उन्हें अपनी फजीहत ही करानी पड़ी है। एक बार फिर से भारत की तरफ से ट्रंप के टैरिफ वाले दावे को सिरे से खारिज किया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बार फिर इस बात से इनकार किया कि भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद से दोनों देशों के बीच हुई चर्चाओं में अमेरिका के साथ व्यापार पर कोई चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Trump को बड़ा झटका, 'लिबरेशन डे' टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप 11 दिन के भीतर 3 देशों में 8 बार यह दावा कर चुके हैं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय व्यापार का गाजर दिखाकर भारत और पाकिस्तान को बहकाया है। अब इस पर विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक ब्रीफिंग में बयान जारी कर साफ कर दिया कि व्यापार के किसी मुद्दे पर बात सीजफायर के बीच बात ही नहीं हुई। 

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता