बाहुबली मुख्तार के बेटे ने कहा- अखिलेश यादव से कह कर आया हूं, कोई ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं अधिकारियों का पहले हिसाब होगा

By अभिनय आकाश | Mar 04, 2022

उत्तर प्रदेश में हो रहा विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। छह चरणों की वोटिंग के बाद अब राज्य में सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होना शेष रह गया है। सातवें चरण में राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होनी है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का वीडियो वायरल हो रहा है। अब्बास अधिकारी को खुलेआम धमकी देते नजर आ रहे हैं। सरकार बनने के बाद अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात वो एक जनसभा के दौरान करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अब्बास अंसारी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  बता दें कि अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। 

मैं हूं बाहुबली

मऊ के पहाड़पुरा के मैदान में आयोजित जनसभा में बाहुबली शब्द पर अब्बास अंसारी ने कहा क‍ि मीडिया मेरे पिता को बाहुबली बोलती है तो मैं बाहुबली हूं। लाखों-करोड़ों बाहों का फल जिसके पास हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। इस शब्द से मुझे कोई गुरेज नहीं है।  

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा