सेना के नाम पर कोई वोट नहीं मांगता, सेना के शौर्य की बात सभी जगह होती है: सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

उदयपुर। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने कांग्रेस के सेना के नाम पर वोट मांगने के आरोपों पर कहा है कि सेना के नाम पर कोई वोट नहीं मांगता, सेना के शौर्य की बात सभी जगह होती है। सिंह ने यहां पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि क्या 1965 और 1971 के बाद चुनाव में सेना के शौर्य की बात नहीं हुई थी। इस बार चुनाव में भाजपा के लिए विकास अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता ने तय किया है कि देश में सरकार ऐसी होनी चाहिए जो देश को तरक्की की राह पर ले जाए।

 

इसे भी पढ़ें: हेमंत करकरे के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर के बयान से खराब हुई PM की छवि: शिवसेना 

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव पुन: उस सारथी को वापस रथ पर बैठाने का चुनाव है ताकि वह देश को विकास की राह पर आगे ले जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में राष्ट्रवाद पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि राष्ट्रवाद 1952 से चुनाव में मुद्दा रहा है। एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने भारत की विदेश नीति एवं कूटनीति के बारे में कहा कि पहले कठिन समय में भारत विकसित देशों से मदद की गुहार किया करता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सफल विदेश नीति के कारण विकसित देश भी हमको कहते हैं कि आप हमारे नागरिकों को आप बचाएं।

इसे भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज

सिंह ने कांग्रेस की न्याय योजना के बारे में कहा कि जो लोग आज न्याय की बात कर रहे हैं वे वही हैं जिन्होंने गरीबी को 30 रुपये में तोला था।  सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर उन्होंने कहा कि फौजी कुछ करता है तो वह उसे बयां नहीं करता। लेकिन इस तरह की कार्यवाही में जब सरकार सेना के साथ खड़ी होती तब सेना का मनोबल और मजबूत हो जाता है।

 

चीन के साथ भारत के संबधों पर उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से सम्बंध अच्छे होने पर विकास बढ़ता है, यही कारण था कि 2014 में पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसियों को न्योता दिया गया। चीन से हम नागरिक, व्यापार और निवेश के संबधों को अच्छा करना चाहते हैं। चीन पाकिस्तान से दोस्ती छोड़ेगा या नहीं, यह उसका निर्णय है, लेकिन हमारा पड़ोसी होने के नाते उससे सम्बंध अच्छे हों, यह हमारी विदेश नीति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ तब तक वार्ता नहीं हो सकती जब तक कि वह माहौल नहीं सुधारता। जब तक आतंक उसकी धरती पर पनप रहा है, तब तक बात नहीं की जा सकती। 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला