आधार के कामकाज से जुड़े मुद्दे का कोई रास्ता निकाला जाएगा: रविशंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2018

 नयी दिल्ली। सरकार ने कहा है कि वह साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) की आधार पंजीकरण, अद्यतन सेवायें देने जैसे कार्यों को करते रहने की अनुमति देने की अपील पर गौर करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को यह आश्वासन दिया। प्रसाद ने यहां ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों को एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुये कहा, ‘‘मैं आपसे यही कह सकता हूं कि सूचना प्रौद्योगिकी सचिव और मैं आधार के मामले में कोई रास्ता निकालेंगे .... हम वास्तव में कुछ करेंगे ... ताकि आप लोग जनता से जुड़े रहें और प्रशिक्षण, आधार सुरक्षा, आधार अद्यतन ... जैसे काम करते रहें।’’

 

यह भी पढ़ें: नहीं माने बड़बोले सिद्धू, पाकिस्तान में उठा दिया राफेल मुद्दा

इन उद्यमियों को सरकार के इस फैसले से परेशानी हुई है। उनका कहना है कि उन्होंने आधार से जुड़े काम के लिये कई उपकरण खरीदे हैं और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने में भी खर्च किया है। इन केन्द्रों की ओर से बोलते हुये सीएससी प्रमुख दिनेश त्यागी ने कहा कि आधार से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक पहचान मिली है। हम चाहते हैं कि 12 अंकों की यह पहचान संख्या सीएससी का भी ‘आधार’ यानी उनकी नींव बने रहे। ।सीएससी देशभर में डिजिटल सेवाओं का केन्द्र हैं और आज इस तरह के करीब तीन लाख केन्द्र देशभर में काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह