मुराद और गुइडो के दूत ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन के लिए आमंत्रित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

वॉशिंगटन। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नादिया मुराद और वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइडो के दूत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के लिए आमंत्रित अहम अतिथियों में शामिल हैं। परम्परा के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस के 535 सदस्य मंगलवार को होने वाले वार्षिक भाषण में शामिल होने के लिए अपने साथ एक व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- यमन में जारी संघर्षविराम को खतरे में न डालें : संयुक्त राष्ट्र

इस साल ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में शामिल होने वालों में इराकी यजीदी महिला मुराद और वेनेजुएला के कार्लोस वेचीयो शामिल हैं। मुराद इस्लामिक स्टेट समूह के चंगुल से बचकर भागने में सफल रही थीं।

इसे भी पढ़ें- मेक्सिको तेल चोरी के दौरान हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 125 हुई

इसके बाद से वह युद्ध के दौरान होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। अमेरिका कार्लोस को वाशिंगटन में वेनेजुएला के शीर्ष राजनयिक के रूप में मान्यता देता है। मुराद को रिपब्लिकन नेता जेफ फोर्टेनबरी और कार्लोस को रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो ने आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड