दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 132व्यक्तियों में से कोई जीवित नहीं बचा : चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

बीजिंग|  चीनी प्राधिकारियों ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की कि इस सप्ताह की शुरुआत में चाइना ईस्टर्न 737-800 विमान दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है। इस विमान में 132 व्यक्ति सवार थे।

चीन के नागरिक विमानन प्रशासन के एक अधिकारी ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। सरकारी मीडिया ने बताया कि जांचकर्ताओं ने डीएनए जांच के जरिये 120 मृतकों की पहचान कर ली है।

गौरतलब है कि चीन का एक यात्री विमान गुआंग्शी क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 132 लोग सवार थे।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष