किसी में भी नहीं है पैगंबर मोहम्मद पर फिल्म बनाने का साहस: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

नयी दिल्ली। मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर आदर्श आचार संहिता मामले में बिहार की एक अदालत से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को फिर एक भड़काऊ बयान दिया। विवादास्पद मलयालम फिल्म का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी ‘सेक्सी दुर्गा’ जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन किसी में भी पैगंबर मोहम्मद या फातिमा पर फिल्म बनाने का साहस नहीं है। सिंह दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गिरिराज को कोर्ट से मिली राहत, वंदे मातरम वाले बयान पर मिली जमानत

रैली में विधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हिंदी के एक मुहावरा का इस्तेमाल भी किया और उन पर राजद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के खिलाफ अभियोजन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ का हिस्सा हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट पर सिंह के खिलाफ कन्हैया कुमार भाकपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में हैं।

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya