उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता...राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता पर दिए गए बयान पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत समय-सीमा के तहत बातचीत नहीं करता, हम राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बातचीत करते हैं। दुनिया भर में हमारे सभी कार्यों में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत मजबूती के साथ बातचीत करता है, हम आत्मविश्वास से भरे हैं और दुनिया में किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, कवर पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके इस बयान को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पीयूष गोयल जितना चाहें अपनी छाती पीट सकते हैं, मेरे शब्दों पर गौर करें, ट्रंप की शुल्क संबंधी समयसीमा के सामने मोदी आसानी से झुक जाएंगे।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर दो अप्रैल को 26 प्रतिशत का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगा दिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इसे 90 दिन के लिए यानी नौ जुलाई तक टाल दिया गया था।

प्रमुख खबरें

BJP की युवा कनेक्ट पर रणनीति: Nitin Nabin की अध्यक्षता में Delhi में अहम बैठक

भारत-चीन का नाम लेकर रूस का ऐलान, हिला अमेरिका!

Bilaspur में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद BNSS धारा 163 लागू, पांच घायल

Guwahati में STF ने जब्त की 3 करोड़ की Heroin, मणिपुर और असम के तीन तस्कर गिरफ्तार