नोएडा: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, फोटो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2025

नोएडा पुलिस ने महिलाओं का यौन शोषण करने और उनके आपत्तिनजक वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उन्हें ‘ब्लैमेल’ करने वाले व्यक्ति को रविवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईदलपुर निवासी सोनू (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, सात कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसने यह बाइक अलीगढ़ जिले से चुराई थी। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं की निजी तस्वीरें मिलीं है।

आरोपी ने बताया कि वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि

Allahabad High Court ने Lucknow के 88 गांवों में जल संकट दूर करने के दिए निर्देश

Gujarat Police ने Kutch में पकड़ी नकली शराब फैक्ट्री, 10000 बोतलें और केमिकल जब्त

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी