नोएडा : नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी से कथित दुष्कर्म कर, वीडियो बनाने के आरोपी युवकको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहीं, नोएडा के ही फेस-3 पुलिस थाने में करीब एक महीने पहले दर्ज इसी तरह के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने रविवार को बताया कि शिकायत के मुताबिक नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से धीरज कुमार नामक युवक नेशनिवार को बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानून के विरोध में किसान करेंगे 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही फेस-3 थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिंडन नदी के पुस्ता के पास से गिरफ्तारकिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसमें महिला का कथित अश्लील वीडियो मौजूदा है। आरोपी को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर