नोएडा प्राधिकरण ने बैंकों और होटल को पट्टे पर दी गई प्रापर्टी का आवंटन रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि उसने तीन बैंकों और एक होटल को पट्टे पर दी गई प्रापर्टी का आवंटन रद्द कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण ने 156.91 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित होने पर यह कदम उठाया है। अकेले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ही 144.13 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं किया है। 

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पट्टे पर/ किराए पर दी गई परिसंपत्तियों के आवंटन की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि कईयों ने भुगतान नहीं किया है। एसबीआई, विजया बैंक और केनरा बैंक सहित प्रमुख बकाएदारों द्वारा भुगतान नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ ने आवंटन रद्द करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई