Noida के Banquet Hall में लिफ्ट गिरने के मामले में संचालक समेत तीन पर केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे अफरातफरी मच गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के समापन के बाद कुछ लोग ऊपरी मंजिल से लिफ्ट के माध्यम से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ‘इमरजेंसी’ चाबी से लिफ्ट खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। शर्मा ने बताया कि सेक्टर-51 चौकी प्रभारी आशु चौधरी की शिकायत पर वेडिंग विला बैंक्विट हॉल के संचालक विनोद अरोड़ा और प्रबंधक अश्विनी शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-289 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिफ्ट का नियमित रखरखाव नहीं कराया गया था और न ही वहां ‘लिफ्टमैन’ की तैनाती की गई थी।

पुलिस के अनुसार यह गंभीर लापरवाही है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मामले की जांच जारी है। कार्यक्रम के आयोजक विकास जैन ने बताया कि दुर्घटना से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित वरिष्ठ नेता कार्यक्रम से रवाना हो चुके थे।

लिफ्ट में व्यापारी वर्ग के लोग और भाजपा के कुछ जिला स्तरीय नेता सवार थे।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक: UT Khader ने Rahul Gandhi पर टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक की आलोचना की

Allahabad High Court का फैसला: गर्भावस्था सरकारी नौकरी से वंचित करने का आधार नहीं

AIIMS Raebareli परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनेगा रात्रि विश्राम गृह

Allahabad High Court का फैसला, प्रशासनिक देरी के आधार पर छूट नहीं मांग सकते सरकारी विभाग