नोएडा : ई-रिक्शा चालक की चाकू मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

नोएडा में फेस-दो थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक ई-रिक्शा चालक की कथित रूप से चाकू मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलू के परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की तथा आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को शक था कि गोलू के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास