Noida: संविदा कर्मचारी को करंट लगने के मामले में विद्युत विभाग के पांच कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में संविदा कर्मचारी को करंट लगने मामले में विद्युत विभाग के पांच कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायल कर्मचारी की हालत स्थिर है।

प्राथमिकी में कनिष्ठ इंजीनियर (जेई), स्टेशन स्विचिंग ऑफिसर (एसएसओ) और एक लाइनमैन को आरोपी बनाया गया है। जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सिरसा खादर गांव के निवासी अशोक की शिकायत पर 11 जनवरी को यह प्राथमिकी दर्ज की गई। अशोक का भाई जेवर बिजली सबस्टेशन में कार्यरत है।

शिकायत के अनुसार, यह घटना 10 जनवरी को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे रामपुर बांगर गांव में हुई। संविदा कर्मचारी अपने वरिष्ठों के निर्देश पर शटडाउन आदेश प्राप्त करने के बाद एक तार जोड़ने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया।

अशोक ने आरोप लगाया कि जब उसका भाई खंभे पर था, तभी विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बिजली बहाल कर दी, जिससे उसे तेज झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में विशाल (एसएसओ), राजेंद्र लोधी (जेई), गोविंद (लाइनमैन), नितिन (एसएसओ) और कपिल कुमार (जेई) को आरोपी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान

Farooq Abdullah Attack पर डिप्टी CM का बड़ा सवाल- Jammu में वो सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या?

Famous Shiva Temple: Bengaluru में भगवान शिव का अद्भुत Miracle, 400 साल से नंदी के मुख से हो रहा निरंतर जलाभिषेक

Bihar Recruitment बोर्ड की बड़ी लापरवाही, सालों बाद मिले Admit Card पर कुत्ते की तस्वीर