Noida International Airport पर आपात स्थिति से निपटने की जांच, हुआ Saksham 2026 अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और विमानन कंपनियों, सुरक्षा एजेंसियों तथा जिला प्रशासन के बीच समन्वय को परखने के लिए पूर्णस्तरीय आपातकालीन तैयारी अभ्यास ‘सक्षम 2026’ आयोजित किया। हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभ्यास में इंडिगो, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), उत्तर प्रदेश पुलिस, हवाई अड्डा चिकित्सा सेवाओं, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), जिला स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अस्पतालों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान आपातकालीन चेतावनी जारी करने, आग बुझाने, बचाव अभियान संचालित करने, त्वरित प्रतिक्रिया दलों की तैनाती और यातायात प्रबंधन की प्रक्रियाओं को परखा गया।

किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई इस बात पर निर्भर करती है कि विभिन्न दल और एजेंसियां आपस में कितना बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।” बयान में कहा गया कि यह अभ्यास आपातकालीन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने के हवाई अड्डे के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा

Shiv Sena नेता मीनाक्षी शिंदे ने ठाणे महिला इकाई प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

DVAC Raids: पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर तलाशी, नौकरी घोटाले में कार्रवाई