By निधि अविनाश | Nov 25, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा था कि इस परियोजना से वाणिज्य, संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, हवाई अड्डे के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ से अधिक की लागत से किया जा रहा है।