Noida: ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ पर रोक फैसले के खिलाफ वकीलों ने की हड़ताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ (मुख्तारनामा) पर रोक के विरोध में सेक्टर-33 स्थित निबंधन कार्यालय में बुधवार को बार एसोसिएशन नोएडा के सदस्य हड़ताल पर चले गए। इससे विभाग में रजिस्ट्री समेत दूसरे कार्य ठप रहे। वकीलों की हड़ताल की वजह से टोकन नंबर के आधार पर तय समय के तहत रजिस्ट्री की आस लेकर पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। रजिस्ट्री नहीं होने से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हुई। गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ पर रोक लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार ने छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित की है।

इसे भी पढ़ें: Gehlot ने कहा कि सदन की मर्यादा और मर्यादा बनाए रखना सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है

एसआईटी पता लगा रही है कि नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा के रजिस्ट्री दफ्तर से ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ का लाभ किन दूसरे राज्य के लोगों के द्वारा उठाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एल सी शर्मा ने कहा कि इस फैसले के विरोध में बार एसोसिएशन से जुड़े 300 से अधिक वकील बुधवार को ह़ड़ताल पर चले गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सी एस नागर ने कहा कि ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ पर रोक जनता के अधिकारों का हनन व ‘रजिस्ट्रेशन एक्ट’ का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए

Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग